IPL 2024: Match-9, RR vs DC Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-9, RR vs DC Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 28 मार्च को जयपुर में खेला जाएगा।

Rajasthan Royals (Photo Source: IPL Official Website)
Rajasthan Royals (Photo Source: IPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बोर्ड पर लगाए थे। पंजाब किंग्स ने 4 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Match-9
Venue Sawai Mansingh Stadium, Jaipur
Date and Time 28 March, Thursday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों को अधिक सहयोग प्रदान करती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है, जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 27
Rajasthan Royals won 14
Delhi Capitals Won 13
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

राजस्थान रॉयल्स (RR):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

संजू सैमसन ने पिछले मैच में 52 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी संजू सैमसन शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

संदीप शर्मा ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया था। संदीप शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 60-70

पहली पारी का स्कोर- 190-200

राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 170-180

राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की

close whatsapp