IPL 2024: “इसे बस पहले मैच में…”- DC के खिलाफ फ्लॉप हुए संजू सैमसन, तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में मात्र 15 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - Mar 28, 2024 8:59 pm

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो सही साबित होते हुए नजर आ रहा है। राजस्थान रॉयल्स को काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली, टीम ने मात्र 36 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए।
कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। लेकिन आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सस्ते में पवेलियन लौट गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस संजू सैमसन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Sanju Samson ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 रन पर हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा था। मुकेश कुमार ने यशस्वी जायसवाल (5) को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी। जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन की जिम्मेदारी बढ़ गई थी। लेकिन संजू सैमसन छठे ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद के शिकार बन गए। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कट शॉट मारने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद सीधा ऋषभ पंत की ओर गई और उन्होंने शानदार कैच पकड़ा।
संजू सैमसन (Sanju Samson) 14 गेंदों में 3 चौकों की मदद से मात्र 15 रन बना पाए। आपको बता दें संजू सैमसन पिछले कुछ सालों से आईपीएल सीजन की शुरूआत शानदार अंदाज में करते है। लेकिन फिर वह फॉर्म से जूझते हुए नजर आते हैं, ठीक ऐसा आईपीएल 2024 में भी देखने को मिला। फैंस दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन की पारी से काफी ज्यादा नाखुश नजर आ रहे हैं।
यहां देखें संजू सैमसन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-
Sanju after scoring fifty in first match of ipl.. pic.twitter.com/5Z9gU62CGd
— Puneet (@BizzPun) March 28, 2024
https://twitter.com/abhinavj617/status/1773360643946557653?s=20
Sanju samson 😭 pic.twitter.com/KhAZBDo19F
— Dennis❤️ (@DenissForReal) March 28, 2024
Sanju samson's form after first match in every IPL #RRvsDC pic.twitter.com/9U75DEqZWw
— memes_hallabol (@memes_hallabol) March 28, 2024
Sanju Samson और गया 😭😭#RRvsDC #IPL2024#RRvsDC pic.twitter.com/MWIDrPLlRv
— Kushal choudhary डीडवाना (@Kushalburdak) March 28, 2024
https://twitter.com/_veerrr____/status/1773359768100356487?s=20
Sanju Samson after playing a single good inning in IPL : pic.twitter.com/Ut1qgasHhu
— Vedant (@Laccha_paratha) March 28, 2024
Sanju gone for- 15(14)
Butler gone for- 11(16), S.R- 68🥵Unreal domination from Rajasthan Royals in their home ground 🔥🔥 pic.twitter.com/hLLFmBAJ2P
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) March 28, 2024
https://twitter.com/humoryash/status/1773363944448516162?s=20
संजू सैमसन के आउट होने के बाद 8वें ओवर में जोस बटलर कुलदीप यादव के खिलाफ LBW आउट हो गए। जोस बटलर ने 16 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए। शुरूआती तीन बड़े झटकों के बाद आर अश्विन और रियान पराग के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। अश्विन ने 19 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की शानदार पारी खेली।