IPL 2024: मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, अब तक खेले हैं मात्र 5 मैच

IPL 2024: मात्र 5 मैच खेलने वाले इस गेंदबाज ने GT में मोहम्मद शमी को किया रिप्लेस, MI में हुई इस खिलाड़ी की एंट्री

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

Moh. Shami & Kwena Maphaka (Photo Source: X/Twitter & Getty Images)
Moh. Shami & Kwena Maphaka (Photo Source: X/Twitter & Getty Images)

आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। गुजरात टाइटंस पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम शानदार खेल दिखाना चाहेगी। IPL 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका देते हुए मोहम्मद शमी पूरे सीजन से बाहर हो गए थे।

मोहम्मद शमी ने पिछले सीजन 28 विकेट अपने नाम कर पर्पल कैप जीता था। मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद बड़ा सवाल था कि, गुजरात टाइटंस टीम में कौन उन्हें रिप्लेस करेगा। आज (20 मार्च) को गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज संदीप वारियर गुजरात टाइटंस स्क्वॉड में मोहम्मद शमी को रिप्लेस करेंगे।

पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे संदीप वारियर

आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह संदीप वारियर को टीम में शामिल किया था। इस सीजन संदीप वारियर गुजरात टाइटंस की टीम में मोहम्मद शमी की जगह लेने के लिए तैयार है। गुजरात टाइटंस ने संदीप वारियर को 50 लाख बेस प्राइस पर खरीदा है।

मुंबई इंडियंस से पहले संदीप वारियर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। संदीप वारियर ने अब तक 5 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.88 की इकॉनमी से 2 विकेट अपने नाम किया है। संदीप वारियर ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एक टी20 मैच खेला है।

IPL 2024: मदुशंका की जगह मुंबई इंडियंस इस युवा गेंदबाज को किया टीम में शामिल

श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलशन मदुशंका चोटिल होने के चलते IPL 2024 से बाहर हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीकी युवा खिलाड़ी क्वेना मफाका को मदुशंका का रिप्लेसमेंट चुना है। क्वेना मफाका अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने 50 लाख बेस प्राइस में क्वेना मफाका को खरीदा है।

 

close whatsapp