IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद Shubman Gill का बड़ा रिएक्शन आया सामने  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद Shubman Gill का बड़ा रिएक्शन आया सामने 

गुजरात छोड़कर मुंबई चले गए हैं हार्दिक पांड्या

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन शुरू होने से पहले कल 26 नवंबर को सभी 10 टीमों द्वारा अपने टीम में रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। हालांकि, कल गुजरात टाइटंस ने अपनी लिस्ट में हार्दिक पांड्या को रिटेन करते हुए दिखाया, लेकिन आज साफ हो गया है कि गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 में चैंपियन बनाने वाले हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है।

तो वहीं आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले हुए इस बड़े फेरबदल के बाद कयास लगाए जा रहे थे, केन विलियमसन को गुजरात को नया कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन एक बार की चैंपियन गुजरात ने भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) पर भरोसा जताया है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की कमान मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से शुभमन गिल ने भी प्रतिक्रिया दी है। गिल का कहना है कि वह गुजरात टीम की कप्तानी मिलने के बाद बहुत ही गौरावन्वित महसूस कर रहे हैं।

Shubman Gill की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने

बता दें कि गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं फ्रेंचाइजी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आइए इसे यादगार बनाएं।

देखें शुभमन गिल की यह पोस्ट

दूसरी ओर, आईपीएल के पिछले सीजन में अगर हम आपको शुभमन गिल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने गत सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गिल ने खेले गए 17 मैचों में 59.33 की औसत और 157.80 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 890 रन बनाए थे। तो वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे।

ये भी पढ़ें- India vs Australia 3rd T20I Match Prediction

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?