IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 13 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

बीसीसीआई सचिव जय शाह और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मीडिया के सामने टीम इंडिया की नई जर्सी पेश की है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

रविवार, 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद मैच देखने गई कोहली की अनुष्का शर्मा ने दोनों हाथ जोड़ कर खुशी व्यक्त की। इसका वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हुआ।

RCB ने सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तेज गेंदबाज सिराज इंग्लिश में कुछ शब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर विराट कोहली ने सिराज की चुटकी लेते हुए मजाक किया।

वहीं दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी। मैच के बाद CSK के खिलाड़ियों ने Lap Of Honour किया था। इस दौरान CSK टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों को मेडल भी पहनाया। वहीं स्टेडियम में मौजूद धोनी की वाइफ साक्षी ने इस पल को कैमरे में कैद किया और उन्होंने धोनी से जुड़े कई वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद केकेआ ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सभी खिलाड़ी मैदान में घूमकर फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वीडियो में रिंकू सिंह डांस करते हुए भी नजर आते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp