IPL 2024, SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 6 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना गणेशन के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट किया है

IPL 2024, SM Trends:
IPL 2024, SM Trends:

IPL 2024 में आज यानी 6 मई को 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को अपने नाम जरूर करना चाहेंगी।

मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मिलने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हैदराबाद के खिलाड़ी रोहित शर्मा से मिल रहे हैं। हर कोई रोहित शर्मा के गले मिल रहा था और उनके साथ अधिक से अधिक टाइम स्पेंड कर रहा था।

वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक फैन ने टीम के खिलाड़ियों के चेहरे की आकृति बनाई है। अपने इस नायाब कलाकारी से फैन ने फ्रेंचाइजी का दिल जीत लिया है। इस खास वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह ने वाइफ के जन्मदिन पर किया स्पेशल पोस्ट

संजू सैमसन का एक पुराना वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सैमसन कहते हैं कि, ”राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान श्रीसंत ने राहुल द्रविड़ को लॉबी में देखा था। तब श्रीसंत ने राहुल द्रविड़ को मेरे बारे में बताया- केरल का एक लड़का है, जिसने एक लोकल टूर्नामेंट में एक ओवर में छह छक्के मारे हैं। हमें वास्तव में उसे एक मौका देना चाहिए।”

इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वाइफ संजना गणेशन के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए वाइफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने भी Sanjana Ganesan को शुभकामनाएं दी है।

वहीं LSG vs KKR मुकाबले के दौरान Ball Boy ने मार्कस स्टोइनिस का कैप पकड़ा था, जिसकी जोंटी रोड्स ने काफी सराहना की। मैच के बाद वह वह Ball Boy से मिले और उससे बातचीत की। Jonty Rhodes के इस जेस्चर को फैन्स काफी पंसद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANA (@harshit_rana_06)

 

 

close whatsapp