IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 1 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को MI के जीतने की उम्मीद है

IPL 2024 social media trends on APRIL 1
IPL 2024 social media trends

आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला 1 अप्रैल यानि आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को अभी भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की दरकार है। उसने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है।

दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। अब देखना है कि मुंबई को उसके ही घर में संजू सैसमन की टीम मात दे पाती है या नहीं।

वहीं पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान को आज MI के जीतने की उम्मीद है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस आज रात अपने घरेलू मैदान पर वापसी करेगी। इस खेल के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है।

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अंकतालिका में अपना खाता खोल लिया है। वह अब तीन मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं सीएसके दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले के बाद विराट कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।

वहीं रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विजाग में एमएस धोनी ने धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद सुर्खियां बटोरी हैं। धोनी ने जिस अंदाज में शुरुआती दौर में लंबे बालों के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, कुछ उसी अंदाज में अपने आखिरी दौर में धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

 

https://twitter.co

m/mipaltan/status/1774459391476998650

 

 

 

 

 

 

close whatsapp