IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 11 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

MI vs RCB मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने चोटिल विष्णु विनोद के रिप्लेसमेंट के रूप में हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज यानि 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 25वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने चोटिल विष्णु विनोद के रिप्लेसमेंट के रूप में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को टीम में शामिल कर लिया है।

टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और उसने अभी तक खेले चार मैचों में से सिर्फ एक जीत दर्ज की है। जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। अब देखना है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आज मुंबई जीत दर्ज करती है या नहीं।

अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत में रोमारियो शेफर्ड ने अहम योदान दिया था, जिन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 39* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 234 तक पहुंचाया था। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी थी।

इसके साथ आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिकेट जगत ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। दिग्गज क्रिकेटरों और हस्तियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और पोस्ट करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

वहीं आईपीएल 2024 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही शुभमन गिल की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के विजयरथ पर रोक लगाई।

 

 

 

 

 

 

close whatsapp