IPL 2024, SM Trends: जाने 2 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है।

Advertisement

IPL 2024 social media trends

आईपीएल 2024 में आज यानि 2 अप्रैल को 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

Advertisement
Advertisement

इस टूर्नामेंट में आरसीबी ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उसे जीत मिली है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है।

वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई में आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा है। इस सीजन खेले गए उसके तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अभी तक एकमात्र ऐसी टीम है जिसने एक भी मैच अपने नाम नहीं जीता है।

2011 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया 28 साल बाद चैंपियन बनी थी। भारत की ऐतिहासिक जीत के आज 13 साल पूरे होने पर पूर्व क्रिकेटरों समेत क्रिकेट जगत ने प्रतिक्रिया दी है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के 14वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बाद रियान पराग की दमदार बल्लेबाजी ने राजस्थान को जीत दिलाई। पराग ने अब तक तीन मैच में 181 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement