IPL 2024, SM Trends: 24 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, SM Trends: 24 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है।

Social Media Trends Of 24 April
Social Media Trends Of 24 April

आज यानी 24 अप्रैल को भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सचिन तेंदुलकर के अलावा जिंबाब्वे के शानदार ऑलराउंडर सिकंदर रजा का भी आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो जमकर वायरल हो रही है।

आज यानी 24 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें टीम के अनुभवी स्पिनर को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। कुलदीप यादव ने अभी तक दिल्ली टीम की ओर से आईपीएल 2024 में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और गुजरात के खिलाफ भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

यही नहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और वीडियो साझा की है जिसमें टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बाकी खिलाड़ियों के साथ मजाक करते हुए देखा जा सकता है। पृथ्वी शॉ इस वीडियो में डेविड वार्नर और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ मस्ती कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

https://twitter.com/cricketvid123/status/1782820991942701188

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?