IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 4 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

DC vs KKR मैच के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान खिलाड़ियों से मिलते नजर आए

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स अपने पिछले मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 21 रनों से हार मिली थी, वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

अंकतालिका में गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 2 जीत के साथ पांचवें पायदान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स तीन मैचों में एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है। बता दें कि पंजाब को उनके पिछले दो मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है।

वहीं बुधवार को आईपीएल 2024 में खेले गए DC vs KKR मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 106 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। सुनील नारायण (85), अंगकृष रघुवंशी (54) और आंद्रे रसेल (41) की शानदार पारियों की बदौलत केकेआर ने 20 ओवर में 272 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रनों पर ही सिमट गई।

मैच के बाद केकेआर के को-ओनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान खिलाड़ियों से मिलते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह वीडियो में ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों को गले लगाते हुए दिखे। उनका ये जेस्चर फैन्स को काफी पसंद आया और उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान की जमकर सराहना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp