IPL 2024 social media trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 5 अप्रैल के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

आईपीएल 2024 में आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना करने के लिए तैयार है। इस मुकाबले का फैन्स के साथ क्रिकेट जानकारों को भी बेसब्री से इंतजार है।

दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले में हारने के बाद मैदान में उतरेंगी। जहां चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली थी।

वहीं शनिवार को राजस्थान रॉयल्स महिलाओं के सम्मान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ध्रुव जुरेल कह रहे हैं कि आरसीबी के खिलाफ टीम जितने ज्यादा से ज्यादा छक्के लगाएगी उतने सोलर पैनल कई गांव के घर में लगाए जाएंगे।

इस बीच मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट होने के बाद कैंप में शामिल हो गए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल सकते हैं। मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल में गुरुवार को खेले गए 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। पंजाब ने 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शशांक सिंह (61*) और आशुतोष शर्मा (31) के धमाकेदार पारियों की बदौलत 3 विकेट से जीत हासिल की।

पंजाब को जीत दिलाने के बाद से दोनों खिलाड़ी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्रिकेट जगत में दोनों खिलाड़ियों की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि अगर पंजाब किंग्स इन पर आगे भी भरोसा करेगी तो ये टीम को जीत दिलाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp