IPL 2024

IPL 2024, SM Trends: जाने 26 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और 77 रनों की शानदार पारी खेली।

IPL 2024 social media trends
IPL 2024 social media trends

आईपीएल 2024 में आज यानी 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट जीत के साथ आगाज किया। जहां CSK ने अपने पहले मुकाबले में RCB को हराया, वहीं गुजरात ने मुंबई को मात दी।

वहीं IPL 2024 के छठे मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद फाफ डु प्लेसिस की टीम का जोश सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर काटा बवाल।

आरसीबी की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई और 77 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। कोहली टी-20 क्रिकेट में 100 या उससे अधिक बार अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय और कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली को उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह आईपीएल में 17वीं बार POTM अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

वहीं दिनेश कार्तिक ने आखिरी के ओवरों में जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसकी सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। उन्होंने एक बार फिर आरसीबी के लिए मैच फिनिश किया और 10 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए।

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?