IPL 2024, SM Trends: जाने 28 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

वहीं आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया।

Advertisement

IPL 2024 SM Trends

आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला आज यानि 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान ने जहां अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement
Advertisement

वहीं आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई।

SRH ने 277 रन बनाते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े स्कोर के आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले आरसीबी ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

हेनरिक क्लासेन ने जहां 80 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद शर्मा ने ट्रैविस हेड के साथ बल्लेबाजी करने का अनुभव शेयर किया और कहा कि उनके साथ बल्लेबाजी करके मजा आया।

वहीं अभिषेक शर्मा की तारीफ करते हुए युवराज सिंह ने लिखा, वाह अभिषेक सर वाह। बहुत ही शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होने के लिए क्या बेहतरीन शॉट चुना।

युवराज सिंह ने आगे लिखा, लातों के भूत बातों से नहीं मानते। युवराज यहीं नहीं, रुके, बल्कि उन्होंने तो यह भी लिख डाला कि स्पेशल चप्पल इंतजार कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

Advertisement