IPL 2024: SRH vs RR: तीन जबरदस्त भिड़ंत जो मैच 50 में देखने को मिल सकती है - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: SRH vs RR: तीन जबरदस्त भिड़ंत जो मैच 50 में देखने को मिल सकती है

16 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में पहले पायदान पर है।

Trent Boult and Travis Head (Pic Source-X)
Trent Boult and Travis Head (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला 2 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 8 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम ने हार झेली है।

16 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में पहले पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 10 अंक है और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। दोनों ही टीमों के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके बीच इस मैच में ज़बरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिनके बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

1- ट्रेविस हेड बनाम ट्रेंट बोल्ट

Trent Boult and Travis Head (Pic Source-X)
Trent Boult and Travis Head (Pic Source-X)

ट्रेविस हेड का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी अच्छा रहा है और कई लोगों ने उनकी बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की है। ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद को कई मैच में काफी अच्छी शुरुआत है।

वहीं ट्रेंट बोल्ट की बात की जाए तो पावरप्ले में उन्होंने घातक गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है। आगामी मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp