IPL 2024: सभी 10 टीमों के सुपर ओवर के कॉन्बिनेशन के बारे में जाने यहां
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 से हुई थी और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई मुकाबले ऐसे हुए हैं जिसमें हमने सुपर ओवर भी देखे हैं।
अद्यतन - जनवरी 29, 2024 3:24 अपराह्न
2- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के पास भारत के सबसे आक्रामक बल्लेबाज हैं और सुपर ओवर में किसी भी टीम के लिए उनको हराना इतना आसान नहीं है। मुंबई इंडियंस का अगर आईपीएल 2024 में सुपर ओवर में किसी भी टीम के खिलाफ सामना होता है तो रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव यह तीन खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। टीम के पास ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी है लेकिन सूर्यकुमार यादव वानखेड़े स्टेडियम में सबसे घातक साबित हो सकते हैं।

सुपर ओवर के लिए गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह है। जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ सुपर ओवर में 6 रन डिफेंड किए थे। सुपर ओवर के लिए मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छा विकल्प जसप्रीत बुमराह है।