IPL 2024: क्या MI को सूर्या के बिना ही आगे बढ़ना होगा? भारतीय स्टार की फिटनेस और उपलब्धता पर आई अब तक की सबसे बड़ी अपडेट

मुंबई इंडियंस (MI) जारी आईपीएल 2024 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हैं।

Advertisement

Suryakumar Yadav. (Image Source: X)

Indian Premier League 2024: आईपीएल के जारी 17वें संस्करण में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की फिटनेस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जो मुंबई इंडियंस (MI) के लिए निश्चित ही अच्छी खबर नहीं है।

Advertisement
Advertisement

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कथित तौर पर जारी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के कुछ और मैचों से चूकने वाले हैं, क्योंकि वह अभी भी स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से उबर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) सूर्यकुमार की रिकवरी प्रोसेस पर बारीकी से नजर रख रही है, और वे जारी आईपीएल 2024 के लिए उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

Suryakumar Yadav बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर रहे हैं

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (MI) को अब तक टूर्नामेंट में लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। खैर, आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को देखते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सूर्यकुमार यादव की फिटनेस और हेल्थ को अधिक प्राथमिकता दे रहा है। इसलिए, BCCI मैदान पर सूर्या की वापसी में जल्दबाजी करके उनकी फिटनेस को जोखिम में डालने के लिए तैयार नहीं है।

“उनके साथ जल्दबाजी नहीं की जा सकती”

PTI के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने कहा: “सूर्या बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर रहे हैं और बहुत जल्द वह MI के लिए मैदान में वापस लौटेंगे। हालांकि, पहले दो मैचों में चूकने के बावजूद उन्हें इस सीजन के कुछ और मैचों से चूकना पड़ सकता है। बीसीसीआई के लिए मुख्य चिंता का विषय यह है कि क्या वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए तैयार है, जो कि वह है। यह तो तय है कि सूर्या MI के लिए खेलेंगे, लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद, उनके साथ जल्दबाजी नहीं की जा सकती।”

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) जारी आईपीएल 2024 में अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी।

Advertisement