IPL 2024: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी वायरल
राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने एक फनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है
अद्यतन - अप्रैल 1, 2024 6:21 अपराह्न

सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) अभी तक आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए हैं। अपने पहले दो मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस को उनकी कमी खल रही है। आज मुंबई का सामना उनके तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स से होगा, लेकिन अभी भी सूर्यकुमार यादव के खेलने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसलिए माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वह नहीं खेलेंगे। इस बीच मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने एक फनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें अगल-अलग आईपीएल टीमों के अलग-अलग खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा समेत अन्य कई खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिसकी इंस्टा स्टोरी सूर्यकुमार ने शेयर की है, जो वायरल हो रहा। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए फनी अंदाज में लिखा, “कुछ और खास लोग आए बहुत सारा ज्ञान और प्यार बांटा फिर निकल गए।”
ये रही सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी

मैच से पहले पीयूष चावला ने दी अपडेट
सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के फिटनेस की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले पीयूष चावला ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि टीम को एनसीए से इस बारे में जानकारी मिलने का इंतजार है। एनसीए अभी भी उनकी देखरेख कर रहा है और किसी खिलाड़ी से ज्यादा कोच को इस बारे में पता होता है।
मुंबई टीम की बात करें तो आईपीएल 2024 में उसे अभी भी पहली जीत की दरकार है। अब तक खेले गए उसे दोनों मुकाबलों में हार मिली है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को सूर्यकुमार याद की काफी कमी खल रही है, क्योंकि दोनों मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं। अब देखना है कि आज होने वाले मैच में उसे जीत नसीब होती है या नहीं।