IPL 2024: सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

आज हम आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।

Atharva Taide (Pic Source-Twitter)
Atharva Taide (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही ऐसा देखा गया है कि युवा खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। सभी संस्करणों में युवा खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिसके बाद आईपीएल की नीलामी में इन पर फ्रेंचाइजी बोली लगती है और अपनी टीम में शामिल करती है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हुई थी। इस नीलामी में भी कई खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई गई थी।

आज हम आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।

10- गुजरात टाइटंस- नूर अहमद

Noor Ahmad (Image Credit- Twitter)
Noor Ahmad (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर्स नूर अहमद ने गुजरात टाइटंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने 2023 सीजन में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

नूर अहमद ने 13 मैच में 16 विकेट झटके थे। अब आगामी संस्करण में भी अफगानिस्तान के यह युवा स्पिनर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। गुजरात टाइटंस ने उन पर भरोसा जताया है और वो इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे।

Page 1 / 10
Next

close whatsapp