IPL 2024: सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट
आज हम आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी टीमों के सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।
अद्यतन - दिसम्बर 30, 2023 2:52 अपराह्न
5- चेन्नई सुपर किंग्स- शेख रशीद

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की नीलामी में शेख रशीद को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इस युवा खिलाड़ी को पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। चेन्नई टीम ने उन्हें अगले सीजन के लिए भी रिटेन किया है।
शेख रशीद ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 24 में आंध्र प्रदेश की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। शेख रशीद ने 7 मुकाबलों की छह पारियों में 145 के ऊपर के औसत से 240 रन बनाए हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो