IPL 2024: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर MI ने की अब तक की सबसे बड़ी गलती, तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर MI ने की अब तक की सबसे बड़ी गलती, तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला

मुंबई ने रोहित की बजाए हार्दिक को आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 

3. टीम में बढ़ सकती है आपसी फूट

गौरतलब है कि जब से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था, तब से जसप्रीत बुमराह कुछ सहज नजर नहीं आ रहे थे। पांड्या के ट्रेड के बाद बुमराह ने मुंबई को इंस्टाग्राम पर अनफोलो भी किया था और एक स्टोरी में उन्होंने कहा था कि कभी-कभी चुप रहना ही, सबसे बड़ा जबाव होता है।

तो वहीं अब जबकि हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया है, लेकिन टीम के पास जसप्रीत बुमराह के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी कप्तान बनाने का विकल्प था, जिन्होंने हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या हार्दिक मुंबई फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठा पाएंगे या नहीं? हालांकि, ये बात को निश्चित है कि टीम में आपसी कलह बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- बीसीसीआई करने जा रहा है MS Dhoni की जर्सी नंबर 7 को रिटायर, पढ़ें पूरी खबर

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?