IPL 2024: टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के साथ मनाया अपना जन्मदिन, वर्मा को किया केक का तिलक, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल 2024 में गुजरात के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई

Advertisement

Tim David (Image Credit- Twitter X)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि इस बार पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement

हालांकि, टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी टिम डेविड (Tim David) टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। साथ ही बता दें कि इसको लेकर मुंबई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट की है।

तो वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा, टिम डेविड को केक लगाते हैं। ईशान किशन को भी इस वीडियो में केक लगाते हुए देखा जा सकता है। किशन की मस्ती से तो आप लोग वाकिफ ही हैं। हालांकि, इसके बाद डेविड खुद पर केक लगाने का बदला लेने के लिए तिलक को केक लगाने के लिए भागते हैं। तो वहीं डेविड तिलक को पकड़कर उन्हें केक का तिलक लगाते हैं।

देखें मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

बता दें कि टिम डेविड 16 मार्च को 28 साल के हो गए हैं। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेटर को मुंबई इंडियंस समेत क्रिकेट जगत ढेरो शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट में आपको डेविड के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने खेले गए 25 मैचों में 177.87 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 418 रन बनाए हैं।

तो वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो वह आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच में 24 मार्च को गुजरात टाइटंस का सामना करने वाले हैं। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन टीम किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?

Advertisement