GT vs PBKS टॉप-10 फनी मीम्स

IPL 2024: एक नजर डालिए GT vs PBKS मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

PBKS की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

GT vs PBKS (Image Credit- Twitter X)
GT vs PBKS (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की धमाकेदार पारी ने पंजाब को 200 के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शशांक सिंह ने नाबाद 61 रन और आशुतोष ने 31 रनों की पारी खेली। इससे पहले शुभमन गिल के 89 रनों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 199 रन बनाए थे। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

शुभमन गिल की कप्तानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। रिद्धिमान साहा (11) के सस्ते में आउट हो जाने के बाद शुभमन गिल और केन विलियमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच खेल रहे विलियमसन ने 22 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली।

इसके बाद साई सुदर्शन ने कप्तान गिल का भरपूर साथ दिया। उन्होंने 19 गेंदों में 6 चौके की मदद से 33 रन बनाए। शुभमन गिल अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान अपना पहला अर्धशतक बनाया। गिल ने 48 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 89* रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने अंत में बहुमूल्य रन जोड़ते हुए 8 गेंदों में 23 रन बनाए।

पंजाब किंग्स के गेंदबाज काफी महंगे रहे। कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 44 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला।

शशांक सिंह ने खेली मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शिखर धवन (1) के जल्दी आउट हो जाने के बाद जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन अच्छे लय में दिख रहे बेयरस्टो पावरप्ले के आखिरी ओवर में 22 रन के निजी स्कोर पर नूर अहमद का शिकार बने।

इसके बाद नूर अहमद ने प्रभसिमरन (35) को भी पवेलियन की राह दिखाई। सैम करन (5) और सिकंदर रजा (15) कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि, शशांक सिंह ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया और पंजाब के लिए एक जोरदार पारी खेली। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए आशुतोष शर्मा ने उनका पूरा साथ दिया और तेजी से रन बटोरे। इन दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ही पंजाब किंग्स ने इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर लिया।

आशुतोष शर्मा ने 17 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। वहीं शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 61* रन बनाए।

यहां देखें GT vs PBKS मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

https://twitter.com/Foreverkohli018/status/1775949643177939321

https://twitter.com/Foreverkohli018/status/1775949912804565127

https://twitter.com/Foreverkohli018/status/1775949972741267599

 

 

close whatsapp