KKR vs SRH

IPL 2024: एक नजर डालिए KKR vs SRH मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

KKR की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

KKR vs SRH (Pic Source-X)
KKR vs SRH (Pic Source-X)

IPL 2024 के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। SRH के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल और फिलिप साल्ट के अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता ने 208 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत KKR ने बनाए 208 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। आंद्रे रसेल ने तूफानी पारी खेली और 25 गेंदों का सामना करते हुए 64* रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके अलावा ओपनर फिलिप साल्ट ने 40 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रनों की अहम पारी खेली।

रमनदीप सिंह और रिंकू सिंह ने क्रमश: 35 और 23 रनों का योगदान दिया। SRH की ओर से टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं मयंक मारकंडे के नाम दो विकेट रहे, जबकि कप्तान पैट कमिंस एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

हेनरिक क्लासेन पहुंचाया जीत के करीब

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, छठे ओवर में 60 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल 21 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए।

उन्हें हर्षित राणा ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। अग्रवाल का विकेट चटकाने के बाद हर्षित राणा अपना आपा खो बैठे और उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए नजर आए। इसके बाद अभिषेक शर्मा 32 के निजी स्कोर पर रसेल का शिकार बने। वहीं राहुल त्रिपाठी (20) और एडन मार्करम (18) सस्ते में आउट हो गए।

हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए SRH को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐसा लग रहा था कि वह टीम को जीत दिलाकर वापस लौटेंगे, लेकिन आखिरी ओवर में जब टीम को जीत के लिए दो गेंदों में 5 रन चाहिए थे, तो वह आउट हो गए। सुयश शर्मा ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

क्लासेन ने 29 गेंदों में 8 छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद SRH 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन ही बना पाई। KKR की ओर से हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

यहां देखें KKR vs SRH मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

https://twitter.com/EngineerMs_16/status/1771596604472013246?s=20

https://twitter.com/printf_meme/status/1771596276603519040?s=20

https://twitter.com/slowandlow02/status/1771598903944573403?s=20

 

 

 

close whatsapp