IPL 2024: एक नजर डालिए SRH vs MI मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
SRH की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - मार्च 27, 2024 11:47 अपराह्न
Advertisement
आईपीएल 2024 में आज 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने हेनरिक क्लासेन (80*), अभिषेक शर्मा (63) और ट्रैविस हेड (62) के शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 277 रन बनाए। इसके जवाब में MI की टीम निर्धारित ओवर में 246 रन ही बना सकी।
SRH ने बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। SRH ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उसने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए।
जहां क्लासेन ने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। वहीं ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं मार्करम ने 28 गेंद में 42 रन बनाए।
मुंबई के गेंदबाज आज काफी महंगे साबित हुए। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हर गेंदबाज 11 के अधिक औसत से रन लुटाए।
31 रनों से मिली हार
278 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने करारा जवाब दिया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में वह 5 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला और सिर्फ 3 ओवर में 50 रन बना डाले। हालांकि, 56 रन जोड़ने के बाद दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित ने जहां 12 गेंदों में 26 बनाए, वहीं इशान ने 13 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। नमन धीर ने 30 रनों का योगदान दिया।
तिलक वर्मा इकलौते बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई को मैच में बनाए रखा। 15वें ओवर में वह 34 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने टीम को भरसक लक्ष्य तक पहुंचाना चाहा, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। वह 22 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट हासिल किए।
यहां देखें SRH vs MI मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स
#SRHvMI #MIvsSRH #RohitSharma𓃵 #ลิซ่า #dunknatachai #Hyderabad #الوظايف_التعليميه pic.twitter.com/7ojtHE3FK1
— '𝗫' ⁴⁵ (@ImRoAbhi) March 27, 2024
Hardik Pandya to Ashish Nehra pic.twitter.com/ZkqNvGfUiS
— Sagar (@sagarcasm) March 27, 2024
Bowlers in today's match #SRHvMIpic.twitter.com/AZOyRWIEsh
— ᴊᴀɪᴜ (@JaideepPtdr1) March 27, 2024
Hardik Pandya The Greatest Finisher of all time for Mumbai 🔥🔥#SRHvMI #IPL2024 pic.twitter.com/YjAdOychCH
— Zaib Khan (@zaibkhan33001) March 27, 2024
#SRHvMI #HardikPandya pic.twitter.com/TAVQOkEXqD
— The Movies Box (@TheMoviesBox) March 27, 2024
#SRHvsMi #IPL2024@JoinEveryworld#SRHvMI #chapri #RohitSharma𓃵@ParamLaboratory$PARAM $block $EVERY $LOYAL@onunblocked pic.twitter.com/grMEQPB4gi
— eloncoin..Tabi 🟧 (@chatgptaiiii) March 27, 2024
Most Satisfying Picture on internet today😂#SRHvsMi #SRHvMI pic.twitter.com/tOW3pIg34O
— 𝐃𝐫𝐚𝐠𝐨𝐨𝐧 𝕏 (@ImDrago45) March 27, 2024
Hardik toh gayo #MIvsSRH #SRHvMI #RohitSharma𓃵 #HardikPandya pic.twitter.com/yebK0LIljw
— ☄️ (@lite_humour) March 27, 2024
Scenes after #SRHvsMi match #SRHvMI pic.twitter.com/jdhQkOCFwa
— Ambani jiii (@ambani_jiii) March 27, 2024
First match drishti ku thothu ponom nu sonniye ..ipo second match pochu…ipo pesu da ipo pesu 😂😂😂😂😭😭😭😭@90Jarvis #mi #IPL2024live #SRHvMI pic.twitter.com/V4Dc74Wjpa
— RF – 👽 (@merlim249) March 27, 2024
Advertisement