SRH vs RR टॉप-10 फनी मीम्स

IPL 2024: एक नजर डालिए SRH vs RR क्वालीफायर 2 मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

SRH की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 26 मई को फाइनल में उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इससे पहले SRH द्वारा मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन की टीम संघर्ष करती नजर आई। ध्रुव जुरेल (56*) और यशस्वी जायसवाल (42) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसका नतीजा रहा कि टीम का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया है।

SRH ने 175 रनों का स्कोर खड़ा किया

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बोर्ड पर लगाए। हेनरिक क्लासेन ने टीम के लिए सर्वाधिक 50 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल त्रिपाठी और ट्रैविस हेड ने क्रमश: 37 व 34 रनों का योगदान दिया। अंत में शाहबाज अहमद ने 18 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इस कारण से SRH बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।

वहीं राजस्थान के गेंदबाजों ने आज काफी किफायती गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में तीन विकेट चटकाकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी। वहीं आवेश खान और संदीप शर्मा ने भी धारदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 3 और 2 विकेट लेकर हैदराबाद को एक सीमित स्कोर तक रोकने में मदद की।

RR को 36 रनों से मिली हार

जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी और 36 रनों से मुकाबला हार गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्ले से संघर्ष कर रहे टॉम कोहलर कैडमोर चौथे ओवर में सिर्फ 10 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन ने 41 रनों की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।

दोनों के बीच चल रही अच्छी साझेदारी को शाहबाज अहमद ने तोड़ा। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। जायसवाल ने 21 गेंदों में 42 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन (10) को आउट कर राजस्थान को तीसरा बड़ा झटका दिया। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि, ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके।

SRH vs RR क्वालीफायर 2 मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

 

close whatsapp