IPL 2024: USA, UK, SA, NZ, WI, PAK & AUS में लाइव IPL Auction देखें – विदेशी फैंस के लिए टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग विवरण
पहली बार हो रहा है कि आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है।
अद्यतन - Dec 18, 2023 5:29 pm

आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। बता दें, यह शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। यही नहीं मल्लिका सागर को इस शानदार टूर्नामेंट का नीलामीकर्ता (Auctioneer) बनाया गया है।
ऐसा पहली बार हो रहा है कि आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर आयोजित किया जा रहा है। इस बार ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर 77 स्लॉट उपलब्ध है। इनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व है। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय खिलाड़ी है जबकि 119 विदेशी और दो एसोसिएट नेशन के क्रिकेटर हैं। यही नहीं इसमें 116 कैप्ड खिलाड़ी है जबकि 215 अनकैप्ड खिलाड़ी।
हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कई विदेशी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस आईपीएल ऑक्शन में उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। यही नहीं युवा भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।
आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा कर दी थी। अब देखना यह है कि इस बार खिलाड़ियों की नीलामी में कौनसा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है? तमाम क्रिकेटर्स जिन्होंने अपना नाम इस बोली में शामिल किया है वो भी आईपीएल 2024 के ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारत में टीवी में आप कहां देख सकते हैं आईपीएल 2024 का ऑक्शन लाइव?
आईपीएल 2024 ऑक्शन भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
भारत में आईपीएल 2024 का ऑक्शन कहां लाइव स्ट्रीम होगा?
भारत में आईपीएल 2024 का ऑक्शन जिओसिनेमा ऐप में देख सकते हैं।
आईपीएल 2024 का ऑक्शन ब्रॉडकास्ट चैनल डिटेल भारत के बाहर:
ऑस्ट्रेलिया में आईपीएल 2024 के ऑक्शन का ब्रॉडकास्ट चैनल फॉक्स स्पोर्ट्स है।
दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल 2024 के ऑक्शन का ब्रॉडकास्ट चैनल सुपरस्पोर्ट है।
यूनाइटेड किंगडम में आईपीएल 2024 के ऑक्शन का ब्रॉडकास्ट चैनल स्काई स्पोर्ट्स मिक्स है।
कनाडा में आप आईपीएल 2024 का ऑक्शन Williow TV में देख सकते हैं।