IPL 2024: 'हम 2022 में धोनी से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब ऋतु....'- CSK की कप्तानी में बदलाव पर बोले फ्लेमिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘हम 2022 में धोनी से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब ऋतु….’- CSK की कप्तानी में बदलाव पर बोले फ्लेमिंग

आईपीएल 2024 से पहले CSK की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई हैं।

Chennai Super Kings. (Image Source: CSK-IPL)
Chennai Super Kings. (Image Source: CSK-IPL)

Indian Premier League 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने स्वीकार किया कि वे आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपना कप्तान नियुक्त करने के बावजूद एमएस धोनी (MS Dhoni) से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपना कप्तान नियुक्त किया था, जिसका उल्टा असर हुआ और एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बीच सीजन में टीम की बागडोर अपने हाथ में ले ली, और फिर अगले सीजन में टीम को पांचवां खिताब दिलाया।

हम 2022 में MS Dhoni से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थे: Stephen Fleming

इस बीच, CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच की पूर्व संध्या पर ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान नियुक्त कर सभी को चौंका दिया। दरअसल, एमएस धोनी ने सीजन की शुरुआत के एक दिन पहले की CSK की कप्तानी त्याग दी, और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई।

स्टीफन फ्लेमिंग ने PTI के हवाले से मीडिया को बताया: “हम 2022 में एमएस धोनी से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थे। धोनी को खेल की अच्छी समझ है, लेकिन हम इस भूमिका के लिए युवा खिलाड़ियों को विकसित करना चाहते हैं। इस बार हम इस बदलाव के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। पिछली बार जब एमएस ने कप्तानी छोड़ी थी, तो यह हमारे लिए चौंकाने वाला फैसला था और हमें नहीं पता था कि एमएस कप्तानी छोड़ देंगे।”

“युवाओं पर भरोसा करने से हमें अच्छा फायदा हुआ है”

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा, “लेकिन इस बार हमें एमएस के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में पता था। हम टीम में लीडर्स को तैयार करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। एमएस धोनी के बाद हम इस एरिया में धीमे रहे हैं। लेकिन युवाओं पर भरोसा करने से हमें अच्छा फायदा हुआ है। मैंने लीडरशिप और कप्तानी के बारे में गायकवाड़ जैसे युवाओं से पहले ही बात कर ली है। यह उनके लिए टीम की कप्तानी करने का एक शानदार अवसर है।”

close whatsapp