"ट्रॉफी जीतने के बाद ही पार्टी करेंगें..."- SRH को फाइनल में पहुंचाने के बाद Shahbaz Ahmed ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

“ट्रॉफी जीतने के बाद ही पार्टी करेंगें…”- SRH को फाइनल में पहुंचाने के बाद शाहबाज अहमद ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

शाहबाज अहमद ने अपने 4 ओवर स्पैल में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए

Shahbaz Ahmed (Photo Source: BCCI/IPL)
Shahbaz Ahmed (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024: SRH vs RR, Qualifier 2: Shahbaz Ahmed Won POTM Award: आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से मात देकर सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में पहुंच गई है। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई।

सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत के हीरो रहे शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) जिन्होंने 3 अहम विकेट चटकाए। शाहबाज अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। क्वालिफायर-2 में अपने प्रदर्शन को लेकर शाहबाज का क्या कहना है, आइए आपको बताते हैं।

आज रात हम सिर्फ आराम करेंगे- Shahbaz Ahmed

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

कप्तान और कोच ने मुझसे कहा कि स्थिति के अनुसार पर हम आपका उपयोग करेंगे, मेरी भूमिका निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की थी। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मुझे लगा कि इस विकेट में कुछ है और जिस तरह से आवेश और संदीप ने गेंदबाजी की उससे पता चला। ऐसे खेल में मैन ऑफ द मैच पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, कैंप में काफी सुकून का माहौल है। हम फाइनल जीतने के बाद ही जश्न मनाएंगे, आज रात हम सिर्फ आराम करेंगे।’

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शाहबाज अहमद ने किया कमाल का प्रदर्शन

शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे थे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली थी। फिर गेंदबाजी करते हुए शाहबाज अहमद ने अपने स्पैल के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (42) को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई थी। शाहबाज ने फिर 12वें ओवर में पहले रियान पराग (6) और रविचंद्रन अश्विन को डक पर आउट किया था। शाहबाज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट टीम के लिए हैं।

close whatsapp