कौन है Naman Dhir? जिसने पहले डाइव लगाते हुए पकड़ा अद्भुत कैच, फिर 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

आखिर कौन है ये नमन धीर? जिसने पहले डाइव लगाते हुए पकड़ा अद्भुत कैच, फिर 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करते हुए नमन धीर ने 10 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली।

Naman Dhir (Photo Source: X/Twitter)
Naman Dhir (Photo Source: X/Twitter)

Who is Mumbai Indians all-rounder Naman Dhir..?आईपीएल 2024 में 24 मार्च का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए हैं। आपको बता दें 2013 से मुंबई इंडियंस ने अब तक एक भी सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज नहीं की है, देखना होगा क्या इस बार मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतिहास बदल पाती है या नहीं…

भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर (Naman Dhir) ने आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया है। डेब्यू करते हुए नमन धीर ने फील्डिंग में अपना जौहर दिखाया, जिसके बाद अपनी बल्लेबाजी से भी सबका ध्यान खींचा है।

शानदार फील्डिंग से पकड़ा राहुल तेवतिया का कैच

नमन धीर (Naman Dhir) ने गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवर में गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर राहुल तेवतिया का शानदार कैच लपका। नमन धीर ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए राहुल तेवतिया का कैच पकड़ा था। शानदार फील्डिंग के चलते नमन धीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राहुल तेवतिया शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें 22 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरूआत मिली। पहले ही ओवर में ईशान किशन डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद नमन धीर (Naman Dhir) ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। नमन धीर ने 10 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रनों की पारी खेली। नमन धीर तीसरे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा है नमन धीर का प्रदर्शन

पंजाब के 24 वर्षीय नमन धीर (Naman Dhir) अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 पारियों में नमन धीर ने 574 रन बनाए हैं। सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में भी नमन धीर का प्रदर्शन शानदार था। शेर-ए-पंजाब टी20 कप 2023 में नमन धीर ने 192.56 के स्ट्राइक रेट से 466 बनाए थे, जिसमें 30 छक्के शामिल थे।

डी वाई पाटिल टी20 कप 2024 में Reliance 1 के लिए खेलते हुए नमन धीर (Naman Dhir) ने अपना ऑलराउंड खेल दिखाया। Jain Irrigation के खिलाफ मैच में नमन धीर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। साथ ही 11 पारियों में 27.25 के औसत से 8 विकेट भी चटकाए थे।

close whatsapp