संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2024: “जायसवाल की वजह से हमारा स्टाफ चोटिल हो रहा था”- संजू ने अपने ही स्टार बल्लेबाज पर लगाया बड़ा आरोप!

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल ने 600 से अधिक रन बनाए थे।

Sanju Samson & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)
Sanju Samson & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन महज एक दिन बाद शुरू होने वाला है और फैंस बेसब्री के साथ इस टूर्नामेंट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने साथी और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को लेकर मजाकिया बयान दिया है।

संजू ने दावा किया कि युवा बल्लेबाजी ने युवा बल्लेबाज ने नेट्स में अपनी बल्लेबाजी से सपोर्ट स्टाफ के कई प्लेयर्स को चोटिल कर दिया है। जायसवाल ने RR के लिए आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया और 600 से अधिक रन बनाए। उनके प्रदर्शन के कारण उन्हें भारत टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला, वहां भी उन्होंने टेस्ट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में, बाएं हाथ के खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया और वो इस समय में शानदार फॉर्म में है। इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सैमसन ने चुटीले अंदाज में खुलासा किया कि कैसे जायसवाल अभ्यास में टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट को चोटिल कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल की वजह हमारा स्टाफ चोटिल हो रहा था- संजू सैमसन

सैमसन ने मजाक में कहा कि, ‘हमारे कैंप में चार सरदार जी हैं। एक नाम है कट, एक का पुल, एक का फ्लिक और एक का ड्राइव। जिसका नाम कट है वह केवल कट वाली गेंदे डालत है। जिसका नाम पुल है वह केवल पुल का अभ्यास कराता है। उन चारों के कंधे जायसवाल के कारण डिस्लोकेट हो गए। वह अस्पताल में थे और अब उन्होंने कमबैक किया है। मुझे लगता है खिलाड़ी नहीं बल्कि हमारा स्टाफ चोटिल हो रहा था।’

संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी के कारण अलग दिखना चाहता था। चाहे वह पहली बॉल ही क्यों न हो मैं उसपर छक्का मारना चाहता था। मेरे दिमाग में वही शिफ्ट था। मैं कुछ अलग करना चाहता था। मैं छक्का मारने के लिए 10 गेंदों का इंतजार क्यों करूं। मेरी पावर हिटिंग के पीछे यही कारण था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कोविड के समय बहुत मेहनत की। बहुत से लोगों ने मेरी मदद की। जिस तरह से चीजे हुईं मैं उससे बहुत खुश था। ग्राइंड चलता रहा। मैं बहुत संतुष्ठ था। मैं बस कोशिश करता रहता हूं।”

close whatsapp