IPL 2025: अगर जीतना है कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच तो चेन्नई सुपर किंग्स को करने पड़ेंगे तीन महत्वपूर्ण बदलाव । CricTracker Hindi

IPL 2025: अगर जीतना है कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच तो चेन्नई सुपर किंग्स को करने पड़ेंगे तीन महत्वपूर्ण बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।

 

Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)
Chennai Super Kings (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने काफी खराब क्रिकेट खेला है और यही वजह है कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। बता दें कि,‌ चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस सीजन 5 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है जबकि चार वह हार चुके हैं।

अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलना है। टीम को अगर इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यह मैच जीतना जरूरी है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में जो चेन्नई सुपर किंग्स को करना बेहद जरूरी है अगर उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो।

1- मुकेश चौधरी को गुरजापनीत सिंह के साथ रिप्लेस किया जाए

MS Dhoni and Mukesh Chaudhary (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni and Mukesh Chaudhary (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2025 में अभी तक मुकेश चौधरी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। नई गेंद से उनकी जमकर पिटाई हुई है और बल्लेबाजों को उनके ऊपर दबाव बनाते हुए देखा गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में और भी कई शानदार गेंदबाज है। टीम के पास युवा तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह भी है जिन्होंने आईपीएल के सीजन के शुरू होने से पहले तमिलनाडु की ओर से शानदार गेंदबाजी की थी। गुरजापनीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओर से काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

2- रविचंद्रन अश्विन की जगह श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल किया जाए

Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter - X)
Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X)

दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी अभी तक आईपीएल 2025 में साधारण प्रदर्शन किया है। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर यहां से सभी मैच जीतने हैं तो उन्हें रविचंद्रन अश्विन की जगह श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल करना होगा।‌

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से स्पिनर के रूप में अभी तक सिर्फ नूर अहमद ने जबर्दस्त गेंदबाजी की है। श्रेयस गोपाल उनके साथ मिलकर मिडिल ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बना सकते हैं।

3- विजय शंकर को शेख रशीद की जगह टीम में शामिल किया जाए

Vijay Shankar (Pic Source-Twitter)
Vijay Shankar (Pic Source-Twitter)

बेहतरीन खिलाड़ी विजय शंकर भी अभी तक आईपीएल 2025 में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। यही नहीं उनके रहने से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के ऊपर भी दबाव देखने को मिला है।

टीम के पास युवा खिलाड़ी शेख रशीद भी है भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया है। युवा खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अपनी छाप छोड़ने को जरूर देखेंगे।

close whatsapp