IPL 2025: KKR के 5 खिलाड़ी जिसके लिए CSK और DC के बीच हो सकती है ऑक्शन टेबल पर लड़ाई
IPL 2025 मेगा ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है।
अद्यतन - नवम्बर 15, 2024 4:38 अपराह्न
1. Shreyas Iyer (श्रेयस अय्यर)

मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर ने श्रेयस अय्यर को आश्चर्यजनक रूप से रिलीज कर दिया। जिस खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल सीजन में कप्तान के रूप में खिताब जीता था, उसका रिलीज़ होना कई क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। केकेआर के पास कोई आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड नहीं बचा है और ऐसे में हर फ्रेंचाइजी आराम से अय्यर के पीछे भाग सकती है।
पिछले सीजन उन्होंने 14 मैच खेलकर 39 की औसत और 146.86 की स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए। बता दें कि अय्यर कुछ सीजन पहले डीसी का हिस्सा थे और उन्होंने आईपीएल 2020 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। डीसी को एक कप्तान की तलाश है और अय्यर इसके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा, अय्यर खिताब विजेता कप्तान के रूप में अतिरिक्त ध्यान आकर्षित करेंगे।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो