5 खिलाड़ी जिन्हें IPL मेगा ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 खिलाड़ी जिन्हें IPL मेगा ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलना चाहिए था

24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में आईपीएल मेगा ऑक्शन देखने को मिला था।

4. सैम करन (Sam Curran)

Sam Curran

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करन भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम मिलनी चाहिए थी। बता दें कि साल 2022 के ऑक्शन में सैम को पंजाब किंग्स ने रिकाॅर्ड 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। सैम उस सीजन बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी थे।

हालांकि, इस बार के ऑक्शन में सैम को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 2.40 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ लिया। गौरतलब है कि सैम करन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत सीएसके के साथ ही की थी। तो वहीं अब एक बार फिर से अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के पास लौटकर, खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहा है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp