CSK vs PBKS, मैच के दौरान खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं ये उपलब्धियां । CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK vs PBKS, मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धियां

IPL 2025 का 49वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 अप्रैल को चेपॉक में खेला जाना है।

CSK vs PBKS (Photo Source: BCCI)
CSK vs PBKS (Photo Source: BCCI)

IPL 2025 का 49वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 अप्रैल को चेपॉक में खेला जाना है। सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। उसे पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि पंजाब किंग्स का पिछला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था।

अब आगामी मुकाबले में जीत दर्ज कर पंजाब की नजर प्लेऑफ की दौड़ और मजबूत करने पर होगी। दूसरी ओर CSK जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने चाहेगी। वे एलिमिनेशन से सिर्फ एक हार दूर हैं। इस टूर्नामेंट में CSK अब तक अपने 9 मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है। उनकी बैटिंग यूनिट ने इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी संघर्ष किया है, जबकि उनकी गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आई है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में ज़्यादा संतुलित नजर आई है। उसने 9 मैचों में से 5 में जीत हासिल की हैं, जबकि 3 मैच गंवाए हैं। ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ़ बारिश के कारण उसका एक मैच धुल गया है। इस मैच को जीतने के लिए वे बहुत उत्सुक होंगे,क्योंकि प्लेऑफ की ओर एक कदम आगे बढ़ना चाहेंगे।

दोनों टीमों के प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

सीएसके प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

रवींद्र जडेजा: आईपीएल में सीएसके के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए उन्हें 2 विकेट की जरूरत है।

पंजाब प्लेयर्स की आगामी उपलब्धियां

जोश इंगलिस: टी20 में 3,500 रन तक पहुंचने के लिए 85 रन की जरूरत है।
प्रभसिमरन सिंह: 1,000 आईपीएल रन पूरे करने के लिए 35 रन की जरूरत है।
मार्कस स्टोइनिस: आईपीएल में 2,000 रन तक पहुंचने के लिए 67 रन की जरूरत है।

close whatsapp