यहां देखें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में । CricTracker Hindi

IPL 2025: CSK vs PBKS, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

सीएसके का प्रदर्शन का इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है।

CSK vs PBKS (Photo Source: BCCI)
CSK vs PBKS (Photo Source: BCCI)

IPL 2025 का 49वां मुकाबला पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 30 अप्रैल को चेपॉक में खेला जाना है। सीएसके का प्रदर्शन का इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। उसे पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जबकि पंजाब किंग्स का पिछला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था।

अब आगामी मुकाबले में जीत दर्ज कर पंजाब की नजर प्लेऑफ की दौड़ और मजबूत करने पर होगी। दूसरी ओर CSK जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहेगी। वे एलिमिनेशन से सिर्फ एक हार दूर हैं। इस टूर्नामेंट में CSK अब तक अपने 9 मैचों में सिर्फ 2 में जीत हासिल कर पाई है। उनकी बैटिंग यूनिट ने इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी संघर्ष किया है, जबकि उनकी गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आई है।

पंजाब किंग्स इस सीजन में ज़्यादा संतुलित नजर आई है। उसने 9 मैचों में से 5 में जीत हासिल की हैं, जबकि 3 मैच गंवाए हैं। ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ़ बारिश के कारण एक मैच धुल गया है। इस मैच को जीतने के लिए वे बहुत उत्सुक होंगे,क्योंकि प्लेऑफ की ओर एक कमद आगे बढ़ जाएंगे।

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में आईपीएल रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच खेले गए 90
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 49
चेज करते हुए जीत 39
नो रिजल्ट 00
मैच टाई 02
पहली पारी का औसत स्कोर 164
हाईएस्ट टीम टोटल 246
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 211

खिलाड़ियों का आमना-सामना

रचिन रवींद्र बनाम अर्शदीप सिंह

मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र का सामना बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से होगा, जो टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। रचिन पावरप्ले के दौरान तेजी से रन बनाना चाहेंगे। वहीं अर्शदीप का लक्ष्य गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराना होगा। दोनों युवा खिलाड़ियों का टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है, जहां रचिन ने अर्शदीप के खिलाफ 8 गेंदों पर 9 रन बनाए, लेकिन वह आउट नहीं हुए।

श्रेयस अय्यर बनाम नूर अहमद

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का सामना चेपॉक की टर्निंग ट्रैक पर अफगानिस्तान के प्रमुख स्पिनर नूर अहमद होगा। दोनों ने पहले कभी टी20 में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है, लेकिन यह भिड़ंत खेल के परिणाम को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

close whatsapp