IPL 2025 CSK vs RCB Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

IPL 2025, CSK vs RCB Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच कौन जीतेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तक 33 मुकाबलों में आपस में टकराई है।

CSK vs RCB (Photo Source: Getty Images)
CSK vs RCB (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। आरसीबी अपने पहले मैच में जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान और सीएसके चौथे स्थान पर है। चेन्नई ने सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी थी। जबकि बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था।

CSK vs RCB Match Details (चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच डिटेल्स): 

 मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच-8
 वेन्यू एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक
 तारीख और समय 28 मार्च, शाम 7.30 pm IST
 लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

CSK vs RCB Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 33
चेन्नई सुपर किंग्स 21
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11
टाई 01
नो रिजल्ट 00

CSK vs RCB Pitch Report (एमए. चिदंबरम स्टेडियम, पिच रिपोर्ट)

यहां की पिच सतह संतुलित होगी और स्पिनरों को अच्छी मदद मिलेगी और गेंद के पुराने होने पर बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाएगा। दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

CSK vs RCB Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- विराट कोहली

विराट कोहली ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली थी। वह चेन्नई के खिलाफ भी शानदार फॉर्म दिखा सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- नूर अहमद

नूर अहमद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए थे। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।

CSK vs RCB Today’s Match Prediction IPL 2025: Chennai vs Bengaluru – कौन जीतेगा आज का क्रिकेट मैच?

सिनैरियो 1

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 160-170

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 155-165

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

 

close whatsapp