CSK vs DC मैच में दिल्ली ने चेन्नई को एकतरफा अंदाज में हराया | CricTracker Hindi

CSK vs DC: चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक, दिल्ली के खिलाफ मैच में मिली 25 रन से हार

चेन्नई की तरफ से विजयशंकर ने खेली अर्धशतकीय पारी।

CSK vs DC (Photo Source: Getty)
CSK vs DC (Photo Source: Getty)

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद छह विकेट पर 183 रन बनाए।

जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। सीएसके की यह लगातार तीसरी हार है। साल 2013 के बाद यह पहला मौका है जब चेन्नई को उनके घर पर हार का सामना करना पड़ा।

KL राहुल ने खेली दिल्ली के लिए शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जैक फ्रेजर मैकगर्क का विकेट गंवा दिया। इसके बाद राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। जडेजा ने पोरेल को आउट कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया जो 20 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह भी 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

केएल राहुल ने अपनी पारी जारी रखी और आईपीएल करियर का 38वां अर्धशतक जड़ा।  समीर और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। रिजवी 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंतिम ओवर में केएल राहुल भी अपना विकेट गंवा बैठे। इसकी अगली ही गेंद पर जडेजा के थ्रो पर आशुतोष शर्मा को धोनी ने रन आउट किया। ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

विजयशंकर ने लगाया शानदार अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 74 रन के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विजय शंकर और महेंद्र सिंह धोनी ने छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी की और 54 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जबकि धोनी 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से विपराज निगम ने दो विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।

close whatsapp