IPL 2025: GT vs MI मैच के दौरान कैसा रहेगा मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच का मिजाज, पढ़ें ये रिपोर्ट
IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच गुजरात और मुंबई के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 29, 2025 1:15 अपराह्न

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच खेला जाना है। जो टीम जीती वह क्वालिफायर 2 में पहुंचेगीऔर हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि मुंबई बनाम गुजरात मैच के दौरान मुल्लांपुर की पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
MI vs GT: कैसा रहेगा मुल्लांपुर की पिच? (Mullanpur Pitch IPL Stats)
अगर पिच रिपोर्ट की बात करें तो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जाता है और मैच हाई स्कोरिंग होने की संभावना रहती है। हालांकि, इस मैदान पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है। इस मैदान पर कुल आईपीएल में 8 मैच खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 5 बार जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 3 बार जीत दर्ज की।
MI vs GT: क्या कहते हैं आकंड़े? (Mullanpur IPL Stats)
- कुल खेले गए मैच- 9
- पहले बैटिंग करते हुए जीते- 5
- बाद में बैटिंग करते हुए जीते-4
- टॉस जीतने वाली टीम ने मैच जीता-5
- टॉस हारने वाली टीम ने मैच जीता-4
- बेनतीजा-0
- पहली पारी का औसत-180
MI vs GT मुल्लांपुर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मुंबई और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि ह्यूमिडिटी 22 से 40 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक दोपहर के 3 बजे 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद, लेकिन शाम होने के साथ इसमें गिरावट आती जाएगी।