IPL 2025, GT vs SRH Match Prediction- Aaj ka match kaun jitega? Crictracker

IPL 2025, GT vs SRH Match Prediction: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का मैच कौन जीतेगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

GT vs SRH Match Prediction (Image Credit- Twitter X)
GT vs SRH Match Prediction (Image Credit- Twitter X)

GT vs SRH Match Prediction: आईपीएल 2025 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

पॉइंट्स टेबल में शुभमन गिल की टीम 12 अंकों के साथ चौथे और पैट कमिंस की टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?

GT vs SRH Match Details

 मैच गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच-51
 वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
 तारीख और समय 02 मई, शाम 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

GT vs SRH Head-to-Head Records (गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 05
गुजरात टाइटंस 03
सनराइजर्स हैदराबाद 01
टाई 00
नो रिजल्ट 01

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां खूब चौके और छक्के लगते हैं। ऐसे में साफ है कि पिच बल्लेबाज के लिए मददगार होगी। इस पिच पर अच्छी उछाल मिलने के कारण बल्लेबाज के लिए शॉट खेलना काफी आसान रहता है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच धीमी होने लगती है, जिससे गेंदबाजों को हावी होने का मौका मिल जाता है। इस मैदान पर खास तौर से नई गेंद तेज गेंदबाजों को विकेट लेने की संभावना ज्यादा रहती है।

GT vs SRH Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11ः

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11ः

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नीतिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेवत उनादकट, मोहम्मद शमी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- शुभमन गिल

गुजरात बनाम हैदराबाद मैच में शुभमन गिल बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि पिछले मैच में गिल के बल्ले से आरआर के खिलाफ 84 रनों की कमाल की पारी निकली थी।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- हर्षल पटेल

गुजरात बनाम हैदराबाद मैच में अनुभवी हर्षल पटेल बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बता दें कि पिछले मैच में उन्होंने सीएसके के खिलाफ 4 विकेट हासिल किए थे।

GT vs SRH Today’s Match Prediction IPL 2025:  –GT vs SRH– आज का मैच कौन जीतेगा?

सिनैरियो 1

GT ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

SRH का पावरप्ले स्कोर – 50-60

पहली पारी का स्कोर – 160-180

GT ने जीत हासिल की

सिनैरियो 2

SRH ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

GT का पावरप्ले स्कोर – 50-60

पहली पारी का स्कोर – 160-180

SRH ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp