IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 रनों से दर्ज की जीत, पढ़ें मैच रिपोर्ट
GT ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया कमाल का प्रदर्शन
अद्यतन - मई 2, 2025 11:45 अपराह्न

IPL 2025, GT vs SRH: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 51वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में गुजरात ने 38 रनों से जीत हासिल की है।
टाइटंस ने ऑलराउंड खेल की वजह से मैच में जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब सनराइजर्स इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह सिर्फ 186 रन ही बना पाई और मैच में उसे 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
जीटी बनाम एसआरएच, आईपीएल 2025 के 51वें मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो हैदराबाद ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 224 रन बनाए।
टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (48) और शुभमन गिल (76) ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर ने 64 रनों की पारी खेली, तो वाॅशिंगटन सुंदर ने 21 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में जयदेव उनादकट को 3 और पैट कमिंस व जीशान अंसारी को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद, जब सनराइजर्स हैदराबाद गुजरात टाइटंस से मिले 225 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 186 रन ही बना पाई। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ही 74 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए, तो ट्रैविस हेड ने 20 और हेनरिक क्लासेन ने 23 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। गुजरात के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले, तो ईशांत शर्मा व जेराल्ड कोअत्जी को 1-1 विकेट मिला।
That's what you call a complete team performance 🤝@gujarat_titans climb to No.2⃣ in the points table after a convincing 3⃣8⃣-run win over #SRH 👏
Scorecard ▶ https://t.co/u5fH4jPU3a#TATAIPL | #GTvSRH pic.twitter.com/EEc0v13pT2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2025