IPL 2025: KKR vs LSG, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम के रिकार्ड्स और आंकड़ों पर डालिए एक नजर
यह मैच 8 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 19, 2026 3:47 अपराह्न

आईपीएल 2025 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच 8 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन एक जैसा रहा है। अंकतालिका में केकेआर फिलहाल पांचवें और लखनऊ छठे स्थान पर है, दोनों के बीच केवल नेट रन रेट का अंतर है।
केकेआर ने इसी मैदान पर अपने पिछले मैच में एसआरएच को हराया था। केकेआर के सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए, लेकिन अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने शानदार साझेदारी की, जिसके बाद वेंकटेश अय्यर ने डेथ ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करेत हुए टीम को 200/6 तक पहुंचाया।
वहीं इसके जवाब में वैभव अरोड़ा ने गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में हैदराबाद को शुरुआती झटके दिए, जिससे मेहमान टीम कभी वापसी नहीं कर पाई। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार (80 रन) सामना करना पड़ा।
एलएसजी ने भी अपने घर में एमआई के खिलाफ जीत दर्ज की। मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हार्दिक पांड्या ने बीच के ओवरों में एमआई को वापसी दिलाई। एडन मार्करम, आयुष बडोनी और डेविड मिलर ने अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 200 के पार पहुंचाया। वहीं हार्दिक ने पांच विकेट हॉल लिए।
इसके जवाब में शुरुआती विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने टीम जीत की ओर अग्रसर किया। उनके आउट होने के बाद एमआई को संघर्ष करना पड़ा और टीम लक्ष्य से 12 रन पीछे रह गई।
ईडन गार्डन्स, कोलकाता में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स की पिच बहुत ज्यादा सपाट या धीमा होने की उम्मीद नहीं हैं। इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए कुछ न कुछ होगा।
| मैच खेले गए | 95 |
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 39 |
| चेज करते हुए जीत | 56 |
| नो रिजल्ट | 00 |
| टाई | 00 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 169 |
| हाईएस्ट टीम टोटल | 262 |
| सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 262 |