लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड के बारे में जानें यहां । CricTracker Hindi

IPL 2025: LSG vs PBKS – लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड पर डालिए एक नजर

यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खला जाएगा।

LSG vs PBKS (Photo Source: X)
LSG vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खला जाएगा। इस बार लखनऊ की कमान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में LSG को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने दूसरे मैच में लखनऊ ने हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की।

अपने पिछले मैच में लखनऊ ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था और SRH की पूरी टीम को 190 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के अर्धशतक की बदौलत LSG ने जीत दर्ज की। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटन्स को हराया। प्रियांश आर्या ने पावरप्ले में दमदार प्रदर्शन किया, जबकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर की नाबाद 97 रन और शशांक सिंह की नाबाद 44 रनों की पारी ने पंजाब किंग्स को 243 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

इसके जवाब में शुभमन गिल ने शुरुआत दिलाई की। साई सुदर्शन (74) और जोस बटलर (54) के बीच की साझेदारी ने खेल में टाइटंस को आगे रखा। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने जोरदार 46 रन बनाए, लेकिन अंत में विजयकुमार वैशाक की सटीक गेंदबाजी ने किंग्स को जीत दिला दी।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

मैच खेले गए  14
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 7
चेज करते हुए जीत 6
नो रिजल्ट 01
मैच टाई 00
पहली पारी का औसत स्कोर 166
हाईएस्ट टीम टोटल 235
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 197

मैच के लिए दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और प्रिंस यादव।

close whatsapp