IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं बिके डेविड वाॅर्नर, विदेशी बल्लेबाज के तौर पर बनाए हैं सबसे ज्यादा रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं बिके डेविड वाॅर्नर, विदेशी बल्लेबाज के तौर पर बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

नीलामी में वाॅर्नर ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था।

David Warner (Photo Source: Getty Images)
David Warner (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन आज 24 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में शुरू हो चुका है। दो दिन चलने वाले इस ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई नजर आने वाली है। हालांकि, इनमें से कुल 204 खिलाड़ी ही अधिकतम बिक सकते हैं।

दूसरी ओर, इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) अनसोल्ड रह गए हैं। वाॅर्नर के आईपीएल नीलामी में ना बिकने के बाद, फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेविड वाॅर्नर को आईपीएल खेलने का खासा अनुभव है। इसके अलावा वह टूर्नामेंट में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, इस समय जारी नीलामी में दिग्गज खिलाड़ी के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है। गौरतलब है कि वाॅर्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला आईपीएल खिताब भी जितवाया है।

डेविड वाॅर्नर के आईपीएल करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, 38 वर्षीय खिलाड़ी के आईपीएल करियर के बारे में आपको बताएं, तो उन्होंने साल 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेलते हुए नजर आए थे। वाॅर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मैचों में 40.52 की औसत और 139.77 के शानदार औसत से कुल 6565 रन बनाए हैं।

इस दौरान विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के बल्ले से 62 अर्धशतक और 4 शतक भी देखने को मिले हैं। वाॅर्नर किसी भी टीम के लिए एक बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं। हालांकि, आईपीएल के जारी मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है।

देखें वाॅर्नर के आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड जाने के बाद फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

close whatsapp