IPL 2025: ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में आरसीबी को दिया करारा झटका, फिल साल्ट की बिखेरी गिल्लियां, वीडियो वायरल
मुकाबले में मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Apr 7, 2025 8:09 pm

आईपीएल 2025 का 20वां मैच आज 7 अप्रैल, सोमवार को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में होम टीम मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दूसरी ओर, मुकाबले में आरसीबी की पारी का पहला ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। अनुभवी गेंदबाज ने पारी की दूसरी गेंद पर फिल साल्ट को क्लीन बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। साल्ट सिर्फ 4 रन बनाकर वापिस पवेलियन लौटे।
देखें किस तरह किया ट्रेंट बोल्ट ने फिल साल्ट को आउट
0.1 – FOUR! 🔥
0.2 – THUNDER BOULT! 💥#TrentBoult's love affair with wickets in the first over continue as he castles #PhilSalt! Absolute drama to start the #IPLRivalryWeek! 💪🏻Watch the LIVE action ➡ https://t.co/H6co5trkpW#IPLonJioStar 👉 #MIvRCB | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/4tO7M39GkS
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 7, 2025
आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 73 रन
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो मुकाबले में पहला झटका जल्दी मिलने के बाद, आरसीबी ने कमाल की वापसी की है। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (32 रन, 15 गेंद) और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल (36 रन, 19 गेंद) शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। टीम ने पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर कुल 73 रन बना लिए हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस
विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार, राज अंगद बावा
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह