IPL 2025, PBKS vs LSG Match Prediction: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा
अद्यतन - May 3, 2025 5:37 pm

PBKS vs LSG Match Prediction: आईपीएल 2025 का 54वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की टीम 10 मैचों में 6 जीत, 13 अंकों के साथ पइंट्स टेबल में चौथे और ऋषभ पंत की टीम 10 मैचों में पांच जीत, 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
पंजाब किंग्स ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से शिकस्त दी थी। जबकि लखनऊ को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 54 रन से हार झेलनी पड़ी थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है, और कौनसी टीम जीत हासिल कर सकती है?
PBKS vs LSG Match Details
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच- 54 |
| वेन्यू | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| तारीख और समय | 04 मई, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
PBKS vs LSG Head-to-Head Records (पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 05 |
| पंजाब किंग्स | 02 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 03 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
HPCA Stadium, Dharamshala, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)
धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां खासतौर पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने कुछ बड़े स्कोर किए हैं। अगर ऐसा होता है तो रन चेज करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है। बता दें कि यहां हाल ही में नई हाइब्रिड पिच बनाई गई है, जिस पर लगातार अच्छा बाउंस मिलता है।
PBKS vs LSG Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11ः
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, मार्को जेनसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11ः
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव
PBKS vs LSG Today’s Match Prediction IPL 2025: –PBKS vs LSG– आज का मैच कौन जीतेगा?
सिनैरियो 1
PBKS ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
LSG का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 180-200
PBKS ने जीत हासिल की
सिनैरियो 2
LSG ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
PBKS का पावरप्ले स्कोर – 60-70
पहली पारी का स्कोर – 180-200
LSG ने जीत हासिल की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।