PBKS vs LSG : यहां देखें धर्मशाला के HPCA स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स । CricTracker Hindi

IPL 2025, PBKS vs LSG : धर्मशाला के HPCA स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

आईपीएल 2025 का 54वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

LSG vs PBKS (Photo Source: X)
LSG vs PBKS (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 के 54वें मैच में शनिवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। पंजाब ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस हार के साथ ही सीएसके आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन अब उसे लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब किंग्स फिलहाल 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट 0.199 है। इस सीजन उसके अभी चार मैच बाकी है और उसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ दो मैचों में जीत की जरूरत है।

दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स 5 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट टेबल में छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.325 है। टूर्नामेंट में उसके अभी चार मैच बाकी है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए LSG को कम से कम तीन मैच जीतने की जरूरत है। अगर आज का मुकाबला वे हारते हैं, तो उनका प्लेऑफ में क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है।

इस सीजन में 1 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। जहां लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में आईपीएल के आंकड़े और रिकॉर्ड

मैच खेले गए 13
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 08
चेज करते हुए जीत 05
नो रिजल्ट 00
मैच टाई 00
पहली पारी का औसत स्कोर 184
हाईएस्ट टीम टोटल 241
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 193

खिलाड़ियों का आमना-सामना

मिचेल मार्श बनाम अर्शदीप सिंह

एलएसजी के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में अपनी टीम के लिए अब तक 378 रन बनाए हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ मार्श का सामना बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से होगा। मिचेल मार्श ने अर्शदीप के खिलाफ सिर्फ 12.50 की औसत से दो बार आउट किया है।

श्रेयस अय्यर बनाम शार्दुल ठाकुर

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सामने से टीम का नेतृत्व किया है। उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन में 51.42 की औसत से 360 रन बनाए हैं। लखनऊ के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अय्यर को एक बार आउट किया है, लेकिन अय्यर ने गेंदबाज के खिलाफ 161.33 के मजबूत स्ट्राइक रेट बनाए हैं।

 

close whatsapp