क्वालीफायर-2, PBKS vs MI: यहां देखें नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स । CricTracker Hindi

क्वालीफायर-2, PBKS vs MI: नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा

PBKS vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
PBKS vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने दूसरे अवसर का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। क्वालीफायर-2 में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को आरसीबी के खिलाफ करारी हार मिली थी। मुल्लांपुर में आरसीबी के गेंदबाजों जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था।

इसके बाद फिल साल्ट ने अर्धशतक लगाते हुए आरसीबी को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। फिर अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तेजी से रन बनाते हुए मुंबई को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में चेज करने के दौरान गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल के रूप में शुरुआती झटका लगा। कुसल मेंडिस ने एक छोटी, लेकिन उपयोगी पारी खेली। इसके बाद साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के बीच एक अहम साझेदारी हुई, जिसने जीटी को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन जसप्रीत ने सुंदर का विकेट लेकर इसे टाइटंस के लिए मुश्किल कर दिया।

पंजाब और मुंबई की टीमें इस सीजन एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जहां PBKS ने MI को मात दी थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े और रिकॉर्ड्स

मैच खेले गए 44
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 21
चेज करते हुए जीत 21
मैच टाई 01
नो रिजल्ट 00
पहली पारी का औसत स्कोर 177
हाईएस्ट टीम टोटल 243
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल 205

खिलाड़ियों का आमना-सामना

सूर्यकुमार यादव बनाम युजवेंद्र चहल

आईपीएल सूर्यकुमार यादव स्पिनर युजवेंद्र चहल के सामने थोड़े कमजोर नजर आते हैं। उन्होंने चहल के खिलाफ 71 गेंदों में 83 रन बनाए हैं, जबकि तीन बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.67 और स्ट्राइक रेट 116.90 का रहा है।

मार्कस स्टोइनिस बनाम जसप्रीत बुमराह

क्वालीफायर-2 में स्टोइनिस का सामना जसप्रीत बुमराह से होगा। हालांकि, ऑलराउंडर के लिए यह आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि बुमराह के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में सिर्फ 28 रन बनाए हैं और तीन बार हुए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का औसत 9.33 और स्ट्राइक रेट 77.78 रहा है।

close whatsapp