IPL 2025, PBKS vs RR Match Prediction: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?
आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल के दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 4, 2025 10:59 pm

आईपीएल 2025 का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीजन की शानदार शुरुआत की है। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और उन्हें दोनों में जीत मिली है। वहीं, राजस्थान ने तीन मैच खेले हैं जिनमें उन्हें एक में जीत और दो में हार मिली है।
पिछले मैच में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया। वहीं, पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके घर पर 8 विकेट से मात दी थी।
PBKS vs RR Match Details (पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच डिटेल्स):
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच-18 |
| वेन्यू | महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
| तारीख और समय | 05 अप्रैल, शाम 7ः30 pm IST |
| लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | Star Sports Network & JioHotstar |
PBKS vs RR Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):
| मैच | 28 |
| पंजाब किंग्स | 12 |
| राजस्थान रॉयल्स | 16 |
| टाई | 00 |
| नो रिजल्ट | 00 |
PBKS vs RR Pitch Report (महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, पिच रिपोर्ट)
मुल्लांपुर की पिच भारत की सबसे तेज पिचों में से एक है। यह पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल प्रदान करती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बाद में बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज लंबे लंबे शॉट लगाते हैं । वहीं, ओस भी इस मैदान पर एक अहम कारक बनकर उभरती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है।
PBKS vs RR Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):
पंजाब किंग्सः
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जेनसेन, लॉकी फर्गूय्सन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहn
राजस्थान रॉयल्सः
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, शिमरन हेटमायर, कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, संदीप शर्मा
Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में 30 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली थी। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल ने पिछले मैच में 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया था। वह राजस्थान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।
PBKS vs RR आज के मैच की भविष्यवाणी
PBKS vs RR Today’s Match Prediction Hindi IPL 2025: – PBKS vs RR- आज का मैच कौन जीतेगा?
सिनैरियो 1
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 50-60
पहली पारी का स्कोर (RR)- 180-190
पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की
सिनैरियो 2
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पावरप्ले स्कोर- 65-75
पहली पारी का स्कोर (PBKS)- 200-210
पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की
Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।