IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ये टीम पहुंच गई टॉप पर

IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ये टीम पहुंच गई टॉप पर

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से हार झेलनी पड़ी।

DC vs MI (Photo Source: BCCI)
DC vs MI (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 में 13 अप्रैल को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को उनके घर सवाई मानसिंह स्टेडियम पर 9 विकेट से मात दी। वहीं, फिर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर अरुण जेटली स्टेडियम में 12 रन से मात दी। इन दोनों मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

तीसरे स्थान पर पहुंची RCB

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें चार में जीत और दो में हार मिली है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम हार के बाद 7वें से 8वें स्थान पर आ गई है। टीम ने अब तक 6 में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं।

दूसरे पायदन पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ पहले से दूसरे स्थान पर आ गई है। यह पांच मैचों में टीम की पहली हार है। वहीं, मुंबई इंडियंस दो पायदान की छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने अब तक 6 में से सिर्फ दो ही मैच जीते हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम है टॉप पर

गुजरात टाइटंस की टीम 6 मैचों में चार जीत, 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 8 अंकों के साथ चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

IPL 2025 Points Table: आईपीएल पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

No टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 1.081
2 दिल्ली कैपिटल्स 5 4 1 0 0 8 0.899
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 8 0.672
4 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 4 2 0 0 8 0.162
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 0 0 6 0.803
6 पंजाब किंग्स 5 3 2 0 0 6 0.065
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 0.104
8 राजस्थान रॉयल्स 6 2 4 0 0 4 -0.838
9 सनराइजर्स हैदराबाद 6 2 4 0 0 4 -1.245
10 चेन्नई सुपर किंग्स 6 1 5 0 0 2 -1.554

close whatsapp